साक्षी अरोड़ा की मौत का मामलाःदुल्हन का आरोपी पिता 2 दिन के रिमांड पर,साथी फरार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 03:21 PM

bride accused father on remand for 2 days

छत्ता बाजार में शनिवार देर रात 11.30 बजे शादी समारोह के जश्न दौरान चली गोली से हुई साक्षी अरोड़ा की मौत के मामले में दुल्हन के आरोपी पिता अशोक खोसला को थाना सिटी पुलिस ने सी.जे.एम. आशीष साल्दी की अदालत में पेश किया।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): छत्ता बाजार में शनिवार देर रात 11.30 बजे शादी समारोह के जश्न दौरान चली गोली से हुई साक्षी अरोड़ा की मौत के मामले में दुल्हन के आरोपी पिता अशोक खोसला को थाना सिटी पुलिस ने सी.जे.एम. आशीष साल्दी की अदालत में पेश किया। अदालत में पुलिस ने दलील दी कि इस मामले में दुनाली से फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी अशोक सेठी बंदूक सहित फरार चल रहा है अत: आरोपी अशोक खोसला से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड का आदेश दे। अदालत ने पुलिस की दलील को स्वीकार करते हुए अशोक खोसला का 2 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।

क्या कहते हैं एस.एस.पी.
सम्पर्क करने पर एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन ने कहा कि पुलिस पहले ही खुशी के अवसर पर हवाई फायर करने या हथियारों का प्रदर्शन करने पर सुपी्रमकोर्ट के आदेश की सख्ती से पालना कर रही है। सभी मैरिज पैलेसों में भी इस पर रोक लगाई गई है फिर भी यदि कोई इसकी उल्लंघना करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है। इस मामले में भी कानून अपना काम सही दिशा में कर रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!