आवारा पशु सामने आने से घटा हादसा, बुजुर्ग की हुई मौत

Edited By Kalash,Updated: 12 Apr, 2022 06:10 PM

accident happened due to stray animal coming in front

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव राजधन के समीप गत शाम सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसकी पहचान

टांडा उड़मुड़ (पंडित): जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव राजधन के समीप गत शाम सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसकी पहचान भजन सिंह पुत्र वीरू निवासी संधू चट्टा (कपूरथला) के रूप में हुई है।

टांडा पुलिस ने मृतक के भतीजे निर्मल कुमार पुत्र दुर्गा दास निवासी तलवंडी सल्ला के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि निर्मल के अनुसार वह अपने मामा के साथ मोटरसाइकिल पर रहा था तो गांव राजधन के पास आवारा पशु सामने आने से मोटरसाइकिल बेकाबू हो गई, जिससे भजन सिंह सड़क पर गिर गए और तभी हाइवे पर जा रही कार की चपेट आकर आकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर उनकी मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!