रणजीत सागर बांध परियोजना की झील के किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गवर्नर बदनौर ने दिए निर्देश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jan, 2018 11:00 AM

vps badnore

पंजाब के राज्यपाल वी.पी.एस. बदनौर वीरवार को हैलीकॉप्टर से रणजीत सागर बांध परियोजना पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचने पर डी.सी. पठानकोट निलिमा, एस.एस.पी. विवेकशील सोनी, डी.आई.जी. हरप्रीत सिंह, कमांडैंट आई.आर.बी. के.एस. थियाडा, एस.डी.एम. धारकलां डा. निधि...

जुगियाल(शर्मा,आदित्य): पंजाब के राज्यपाल वी.पी.एस. बदनौर वीरवार को हैलीकॉप्टर से रणजीत सागर बांध परियोजना पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचने पर डी.सी. पठानकोट निलिमा, एस.एस.पी. विवेकशील सोनी, डी.आई.जी. हरप्रीत सिंह, कमांडैंट आई.आर.बी. के.एस. थियाडा, एस.डी.एम. धारकलां डा. निधि कलोत्रा, चीफ इंजीनियर जे.एस. नागी, एस.ई. हैडक्वार्टर आर.एल. मित्तल, एस.ई. सुधीर गुप्ता, सहित अन्य कई उच्चाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। 

इस मौके पर गवर्नर बदनौर ने बांध अधिकारियों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की तथा रणजीत सागर बांध परियोजना व शाहपुर कंडी बैराज बांध के निर्माण की पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सबसे पहले बांध स्थल पर शहीद हुए कर्मचारियों को पुष्प अॢपत करके श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गवर्नर बदनौर ने जहां बांध परियोजना की झील का निरीक्षण किया, वहीं बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर जे.एस. नागी ने राज्यपाल के साथ बैठक की और राज्यपाल ने रणजीत सागर बांध परियोजना की झील किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए।राज्यपाल ने कहा कि बांध परियोजना के थड़ा उपरला में स्थित टूट रही कालोनी को पर्यटकों के लिए बना कर पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य करें। उन्होंने बांध परियोजना पर बनाए हुए गैस्ट हाऊसों का निरीक्षण किया।

वहीं राज्यपाल ने वन्य जीव संरक्षण विभाग के डी.एफ.ओ. राजेश महाजन से बात करके साथ लगते जंगलों में जीवों की सुरक्षा तथा अधिक पाए जाने वाले वन्य जीवों की जानकारी ली। राज्यपाल ने बताया कि बैराज बांध का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए वह पंजाब सरकार से कहेंगे तथा इसकी पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज कर शीघ्र बैराज बांध का निर्माण कार्य करवाने के लिए आग्रह करेंगे। इस अवसर पर डी.सी. निलिमा, एस.एस.पी. विवेकशील सोनी, डी.आई.जी. हरप्रीत सिंह, कमांडैंट आई.आर.बी. के.एस. थियाडा, एस.डी.एम. धारकलां डाक्टर निधि कलोत्रा, चीफ इंजीनियर जे.एस. नागी, एस.ई. हैडक्वार्टर आर.एल. मित्तल, एस.ई. सुधीर गुप्ता, एस.के. गुरनाल, एक्सियन नरेश महाजन, परसराम, ब्यास देव, एम.एल. सभ्रवाल, तहसीलदार प्रवीण कुमार, सिविल सर्जन डा. नरेश कांसरा, एस.डी.ओ. मंगत राम महाजन, महेश राज, डी.एस.पी. रणजीत सिंह, डी.एस.पी. कुलदीप सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!