स्वास्थ्य विभाग ने की करियाना व मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

Edited By Vatika,Updated: 19 Jul, 2019 09:26 AM

tandrust punjab mission

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई तंदरुस्त पंजाब मुहिम को सफल बनाने हेतु कस्बा घुमाण व श्री हरगोबिंदपुर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमनदीप सिंह की अगुवाई में छापामारी की गई।

बटाला(बेरी): स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई तंदरुस्त पंजाब मुहिम को सफल बनाने हेतु कस्बा घुमाण व श्री हरगोबिंदपुर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमनदीप सिंह की अगुवाई में छापामारी की गई।

डी.एच.ओ. ने बताया कि इस पर मौके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी अगुवाई में एक करियाना स्टोर से सरसों के तेल, काले चने के सैम्पल व दूसरे करियाना स्टोर से सोयाबीन का तेल, सरसों का तेल, चीनी आदि के सैम्पल भरे। इसके अलावा बेकरी से बिस्कुट, देसी घी, सरसों के तेल, बेसन के सैम्पल भरने के साथ-साथ जनरल स्टोर से भी सैम्पल लिए हैं।

डी.एच.ओ ने बताया कि श्री हरगोबिंदपुर स्थित मिठाई की दुकान से बर्फी व लड्डू के सैम्पल लेकर चैकिंग हेतु भेजे गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और यह चैकिंग मुहिम निरन्तर जारी रहेगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!