ड्यूटी में कोताही बरतने पर 11 पुलिस कर्मी सस्पैंड

Edited By swetha,Updated: 06 Jul, 2019 09:15 AM

police employee suspended

ड्यूटी में कोताही बरतने पर माधोपुर नाके के दौरान 11 पुलिस कर्मी सस्पैंड कर दिए गए हैं। एस.एस.पी. विवेकशील सोनी ने औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों के कामकाज को संतोषजनक नहीं पाया। सुरक्षा के मद्देनजर एस.एस.पी. पठानकोट ने यह बड़ा कदम उठाया है।

पठानकोट/सुजानपुर(आदित्य, कंवल, ज्योति): ड्यूटी में कोताही बरतने पर माधोपुर नाके के दौरान 11 पुलिस कर्मी सस्पैंड कर दिए गए हैं। एस.एस.पी. विवेकशील सोनी ने औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों के कामकाज को संतोषजनक नहीं पाया। सुरक्षा के मद्देनजर एस.एस.पी. पठानकोट ने यह बड़ा कदम उठाया है।

सस्पैंड किए गए पुलिस कर्मियों में कुछेक स्थानीय नाके के मुलाजिम तथा शेष पुलिस लाइन के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई गत देर रात्रि को गई है। एस.एस.पी. पठानकोट विवेकशील सोनी ने अचानक नाके की व्यवस्था को जांचा। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी में कोताही पाई गई। इसके साथ ही नाके में सुरक्षा को लेकर भी खामियां मिलीं, जिनसे एस.एस.पी. काफी नाराज हुए। ड्यूटी में कर्मचारियों की ओर से गंभीरता न दिखाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। उधर, एस.एस.पी. विवेकशील सोनी ने बताया कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जा सकती। विभाग का यह आंतरिक मामला है और इसमें आगामी कार्रवाई नियमों के तहत होगी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!