मजदूर ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Edited By Mohit,Updated: 13 Jul, 2019 06:42 PM

pathankot hindi news

निकटवर्ती गांव दारोसलाम में जहरीला पदार्थ निगलने से मजदूर की मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है।

पठानकोट (शारदा): निकटवर्ती गांव दारोसलाम में जहरीला पदार्थ निगलने से मजदूर की मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना सदर के एएसआई बलविन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता चमन लाल ने पुलिस में दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उनका बेटा मजदूरी करता था। 

पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी के चलते वह अपना काम भी छोड़ चुका था। ऐसे में शादीशुदा होने के चलते गोपाल दास के लिए घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया था। उसने बीती देर शाम को उसने कोई जहरीला पदार्थ निगला तो उसकी हालत गंभीर बन गई। जिसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था परन्तु देर रात को उसकी उपचार दौरान मौत हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!