Edited By Neetu Bala,Updated: 14 Dec, 2023 02:52 PM
आरोपी जोबनजोत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी जीवनचक थाना दोरांगला ने उक्त महिला से धोखे से राशि ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की
गुरदासपुर: एक विवाहिता को विवाह करवाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, 2 लाख 69 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने और उसकी बेटी को अपनाने से इंकार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ धारा 376, 420, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर पुष्पा देवी ने बताया कि पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने बयान में कहा कि वह दाना मंडी गुरदासपुर के पास एक होटल में काम करती है और उसने अपने पति को तलाक दे दिया है। पहली शादी से उनकी एक बेटी है, जो उनके साथ रहती है। वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसका प्रेम प्रसंग जीवनचक निवासी जोबनप्रीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह से हो गया। आरोपी ने उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा और उसकी बेटी को गोद लेगा। जिसके बाद आरोपी उसे पनियाड़ स्थित एक रेस्तरां और दोरांगला स्थित अपने घर ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जोबनजोत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी जीवनचक थाना दोरांगला ने उक्त महिला से धोखे से राशि ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर पुष्पा देवी ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी पाए गए जोबनजोत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here