वायरल वीडियो ने ली इस शख्स की जान

Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2019 06:01 PM

viral video killed the young man

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने नौजवान की जान ले ली।

गुरुहरसहायः  सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने नौजवान की जान ले ली। 

दरअसल, गांव कोहर सिंह वाला निवासी वीरपाल सिंह गत दिवस अपने गांव के नजदीकी गांव झावला में किसी ज़रूरी काम के लिए गया था। इस दौरान कई नौजवानों ने उसे पकड़ कर बेरहमी से पीटा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

वहीं इस वीडियो के बारे जब वीरपाल सिंह को पता चला तो वह अपनी बेइज्जती महसूस करने लगा और उसने ज़हरीली दवा पीकर अपनी जान दे दी। इस घटना की शिकायत परिवार ने पुलिस को दी, जिसके बाद दर्ज़न से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!