पंजाब बॉर्डर से हैरोइन व हथियार भेजने की ताक में रहता है पाकिस्तान

Edited By Vatika,Updated: 09 Dec, 2019 11:20 AM

pakistan is on the lookout for sending heroin and weapons

एक तरफ पाकिस्तान भारत के साथ अ4छे संबंध बनाने की बात करता है और दूसरी तरफ भारत की युवा पीढ़ी को नशे में बर्बाद करने के लिए आई.एस.आई. व तस्करों की मदद से पंजाब के बॉर्डर से बड़े स्तर पर हैरोइन व हथियार भेजने की ताक में रहता है।

फिरोजपुर (कुमार): एक तरफ पाकिस्तान भारत के साथ अ4छे संबंध बनाने की बात करता है और दूसरी तरफ भारत की युवा पीढ़ी को नशे में बर्बाद करने के लिए आई.एस.आई. व तस्करों की मदद से पंजाब के बॉर्डर से बड़े स्तर पर हैरोइन व हथियार भेजने की ताक में रहता है।

पंजाब की भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. का सख्त पहरा होने के कारण पाकिस्तानी आतंकी एजैंसी आई.एस.आई. और पाक तस्करों के इन नापाक इरादों को कई बार फेल किया गया और कई बार पाकिस्तान द्वारा भेजी गई हैरोइन व हथियारों की खेप को पकड़ा गया। कई बार पाकिस्तानी और भारतीय तस्करों को ऐसे देश विरोधी प्रयास कर मार गिराया गया और कई बार उन्हें जिंदा पकड़ा गया। सर्दी बढऩे के साथ कोहरा पडऩा शुरू हो गया है। ऐसे में धुंध का फायदा उठाते आई.एस.आई. और पाक तस्करों ने अपनी भारत विरोधी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पाकिस्तान की ऐसी साजिशों को देखते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर ने भी अपनी पैट्रोलिंग व नाकाबंदी बढ़ा दी है। फैंसिंग के साथ-साथ और बी.एस.एफ. टावरों पर जवान आधुनिक हथियारों और यंत्रों से लैस होकर दुश्मन देश की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हंै। बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर के अनुसार जनवरी 2019 से लेकर अब तक पंजाब की सीमाओं पर 212 किलो 202 ग्राम हैरोइन, 1 किलो ग्राम अफीम, 11 अलग-अलग तरह के हथियार, 458 कारतूस, 18 भारतीय व 21 पाकिस्तानी सिम कार्ड, 18 मोबाईल फोन और कई समग्लरों को पकड़ा गया है।

तस्करों को दिनों व घंटों के हिसाब से चौकियां बेचता है पाक ए.आई.जी. सिद्धू
 ए.आई.जी. नरिन्द्रपाल सिंह सिद्धू अनुसार पाकिस्तान अपनी हिन्दुस्तानी बॉर्डर के साथ लगती चौकियां दिनों व घंटों के हिसाब से पाकिस्तानी तस्करों व आतंकियों को बेचता है और उस समय दौरान वह जितनी चाहे हैरोइन, हथियार व जाली करंसी आदि उन चौकियों के रास्ते भारतीय सीमा में अपने भारतीय तस्कर साथियों को भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस तस्करी में दोनों देशों के तस्कर व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं। पाक और भारतीय तस्करों व आई.एस.आई. के नापाक मनसूबों को असफल बनाने के लिए हमारी बी.एस.एफ. अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा कर रही है। फैंसिंग के साथ-साथ सतलुज दरिया में भी पैट्रोङ्क्षलग जारी रखी जाती है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!