बाइक चोरी करता 1 काबू, लोगों ने की धुनाई

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Sep, 2019 04:36 PM

one person arrested

पुलिस के ध्यान न देने के कारण चोरी, स्नैचिंग, बाइक चोरी, लूटपाट की घटनाओं में तेजी से वृद्धि होने लगी है। अहाते में 2 लोगों ने बाइक की चोरी को अंजाम दिया

फिरोजपुर: पुलिस के ध्यान न देने के कारण चोरी, स्नैचिंग, बाइक चोरी, लूटपाट की घटनाओं में तेजी से वृद्धि होने लगी है। अहाते में 2 लोगों ने बाइक की चोरी को अंजाम दिया, जिनमें से एक को लोगों ने पीटाई करके पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया।

लोगों ने बताया कि 2 व्यक्ति बिहारी लाल अहाते में एक घर से बाइक चोरी कर ले जा रहे थे। जब लोगों ने उनका पीछा किया तो वे बाजार में एक घर की छत पर चढ़कर लोगों पर पत्थर बरसाने लगे। पकड़ा गया आरोपी गांव लल्ले वाला का निवासी बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना छावनी प्रभारी प्रवीण कुमार अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे व बाइक आरोपी को अपने साथ ले गए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!