पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की निर्मम हत्या

Edited By Vatika,Updated: 13 Sep, 2019 01:11 PM

murder of wife in firozpur

गांव गंजूआना हस्ता में आज प्रात: पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

फाजिल्का (नागपाल): गांव गंजूआना हस्ता में आज प्रात: पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

थाना सदर के एस.एच.ओ. व जांच प्रभारी इंस्पैक्टर जसवंत सिंह भट्टी ने बताया कि गांव वासी परमजीत कौर (53) पर उसके पति पूर्ण चंद ने आज प्रात: करीब 4 बजे कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पूर्ण चंद दिमागी तौर पर परेशान रहता था जिसका इलाज चल रहा था।  पूर्ण चंद गडरिया भेड़ें चराने का कार्य करता था।

दिमागी परेशानी के चलते उसका परमजीत कौर के साथ अक्सर मामूली बातों के कारण झगड़ा होता रहता था। पूर्ण चंद व परमजीत कौर के 2 लड़के व 1 लड़की हैं। लड़के गगनदीप सिंह के बयान पर पुलिस ने पूर्ण चंद के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूर्ण चंद को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परमजीत कौर का स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!