सड़क हादसे में बाप की मौत, बेटा घायल

Edited By Mohit,Updated: 19 Jan, 2020 04:34 PM

father dies in road accident son injured

मल्लांवाला रोड पर गांव कटोरा के समीप कार की टक्कर से बाईक स्वार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि.........

फिरोजपुर (मल्होत्रा): मल्लांवाला रोड पर गांव कटोरा के समीप कार की टक्कर से बाईक स्वार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। 

एएसआई रमेश मसीह अनुसार रणजीत सिंह गांव आरिफके ने बताया कि वह अपने पिता भगवान सिंह के साथ मोटरसाईकल पर जा रहा था तो गांव कटोरा के समीप उन्हीं के गांव का निवासी सरबजीत सिंह तेज रफतार स्विफट कार लेकर आ रहा था जिसने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे भी चोटें पहुंची और उसका पिता गंभीर घायल हो गया जिसे फिरोजपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि कार चालक सरबजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!