Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2023 01:47 PM

सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित होकर रह गई हैं।
जलालाबाद(बंटी दहूजा): लगातार पड़ रहे कोहरे के कारण गांव बारेके में सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित होकर रह गई हैं।
किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष गेहूं की फसलों ने उनको अच्छा परिणाम दिया था लेकिन इस बार पिछले 3-4 दिन से पड़ रहे कोहरे के चलते उनकी फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कोहरे की मार में 3-4 गांव हैं जहां पानी की काफी कमी है। पानी की कमी के चलते वह सरसों बीजते हैं लेकिन कोहरे के चलते उनकी 70-80 प्रतिशत सरसों की फसल खराब हुई है इसलिए सरकार उनको मुआवजा दे।