सड़क हादसे में महिला की मौत, 2 व्यक्ति घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Dec, 2019 11:19 AM

death in road accident

विवाह समागम में शामिल होने आ रहे व्यक्तियों के साथ हुआ हादसा

जलालाबाद(निखंज, जतेन्द्र): फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर पड़ते गांव घुबाया के पैट्रोल पम्प के पास मोटरसाइकिल व ट्रैक्स गाड़ी में टक्कर होने से एक महिला की मौत व 2 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक मुख्त्यार सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी जोधा भैनी ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने पिता पूर्ण सिंह, माता प्रीतो बाई (65) के साथ घुबाया के एक पैलेस में विवाह समागम में शामिल होने के लिए आ रहा था कि जब वह पैट्रोल पम्प के पास पहुंचा तो उनके मोटरसाइकिल की टक्कर फाजिल्का साइड से आ रही गाड़ी के साथ हो गई।
PunjabKesari, death in road accident
इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को गाड़ी के चालक ने जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्रीतो बाई ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया। इस अवसर पर सरकारी अस्पताल में मौजूद ट्रैक्स गाड़ी के चालक संदीप सिंह निवासी चक्क टहाली वाला ने अपना पक्ष पेश करते हुए बताया कि वह गाड़ी में बारात लेकर जा रहा था कि जब वह घुबाया में पहुंचा तो उक्त मोटरसाइकिल चालक ने सड़क क्रॉस करने की कोशिश की, जिससे मोटरसाइकिल की टक्कर गाड़ी के साथ होने के कारण हादसा हो गया।
PunjabKesari, death in road accident

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!