Edited By Kalash,Updated: 09 Feb, 2023 11:15 AM

आज दोपहर कोटभाई से छत्तेआना रोड पर कोठे दशमेश नगर के नजदीक एक बोलैरो बेसहारा पशु को बचाते हुए बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे सफेदे के वृक्ष से जा टकराई
गिद्दड़बाहा : आज दोपहर कोटभाई से छत्तेआना रोड पर कोठे दशमेश नगर के नजदीक एक बोलैरो बेसहारा पशु को बचाते हुए बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे सफेदे के वृक्ष से जा टकराई, जिसके चलते बोलैरो सवार बलराज सिंह (65) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव काऊनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक उसका लड़का शेरबाज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल शेरबाज सिंह को निजी वाहन द्वारा गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको प्राथमिक सहायता देने के बाद बठिंडा रैफर कर दिया। थाना कोटभाई के ए.एस.आई. अमरीक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए बलराज सिंह के शव को श्री विवेक आश्रम के शमिन्द्र सिंह मंगा की मदद से गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here