महंत के साथ 3 लोगों ने किया कुकर्म

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2019 09:11 AM

molestation case

नजदीकी एक गांव में महंत के साथ रविवार की रात गांव के ही 3 लोगों ने कुकर्म कर डाला। पीड़ित को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गिद्दड़बाहा (संध्या): नजदीकी एक गांव में महंत के साथ रविवार की रात गांव के ही 3 लोगों ने कुकर्म कर डाला। पीड़ित को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि  वह अपने माता-पिता की मंजूरी के बिना एक साल से महंत की सेवा निभा रहा है। 14 जुलाई को वह अपनी मामी के घर आया था।

उसकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे अपने घर की छत पर सोने के लिए कहा। रात के समय जब वह छत पर कमरे में सोया हुआ था, तब 3 लोगों ने उसका मुंह बांधकर उसके साथ कुकर्म किया। महंत की माता ने बताया कि सोमवार की प्रात: उसे उक्त घटना का पता लगा। उसने प्रशासन के उच्चाधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मैडीकल अफसर ने बताया कि पीड़ित का मैडीकल करके लैब टैस्ट के लिए भेजी है और पुलिस को सूचित कर दिया है।  पुलिस की ओर से  2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!