संदिग्ध हालत में झाड़ियों से मिली नौजवान की लाश

Edited By Vatika,Updated: 31 May, 2022 05:15 PM

commit suicide

गांव दूहे वाला में 27 वर्षीय नौजवान की आज संदिग्ध हालात में झाड़ियों में से लाश बरामद होने की सूचना मिली।

श्री मुक्तसर साहिब: गांव दूहे वाला में 27 वर्षीय नौजवान की आज संदिग्ध हालात में झाड़ियों में से लाश बरामद होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने कहा कि उसकी मौत ओवरडोज़ कारण हुई है। गांव दूहेवाला निवासी मृतक के परिजनों ने बताया कि परमिन्दर सिंह गत दिवस से लापता था और इस संबंधित उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी। 

आज सुबह उन्हें फ़ोन आया कि एक लाश बूड़ा गुज्जर रोड पर झाड़ियों में पड़ी हुई है। जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह लाश उनके बेटे परमिन्दर सिंह की थी। परिजनों अनुसार परमिन्दर सिंह पिछले कुछ समय से नशा लेने का आदि था और उसकी मौत ओवरडोज़ कारण हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे, जिनकी तरफ से लाश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने पर इस मामले की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने  कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर मामल दर्ज कर लिया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!