बिना तलाक दिए NRI ने रचाई दूसरी शादी

Edited By swetha,Updated: 16 Sep, 2019 10:52 AM

nri got second marriage without divorcing first wife

पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी एन.आर.आई. व उसकी दूसरी पत्नी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बठिंडा (विजय): पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी एन.आर.आई. व उसकी दूसरी पत्नी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मनजिंद्र कौर निवासी बठिंडा ने थाना थर्मल पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी शादी इंद्रजीत सिंह निवासी जालंधर के साथ 2005 में हुई थी। 2007 में इंद्रजीत सिंह विदेश चला गया, लेकिन उसे नहीं लेकर गया। अब 2018 में उक्त आरोपी ने एक महिला मनजिंद्र कौर निवासी पटियाला के साथ उसे बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी करवा ली।

इस शादी को करवाने में उसका साथ सर्बजीत कौर, जसवीर सिंह निवासी लोहारा माजरा पटियाला, नछत्तर सिंह, परमिंद्र सिंह निवासी नाभा आदि ने दिया। पुलिस ने उक्त शिकायत की पड़ताल के बाद हिंदू मैरिज एक्ट के उल्लंघन व अन्य धाराओं के तहत उक्त आरोपी पति व उसकी दूसरी पत्नी मनजिंद्र कौर समेत आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!