नग्न अवस्था में मिली मानसिक परेशान महिला, सहारा टीम ने कपड़े पहनाकर परिजनों को सौंपी

Edited By Vaneet,Updated: 24 Jun, 2020 12:08 PM

mental disturbed woman found in a naked state

गत रात्रि स्थानीय फौजी चौक में एक मानसिक तौर पर परेशान महिला नग्र अवस्था में मिली जिसे पुलिस व सहारा जनसेवा ने कपड़े पहनाए व उसके परिजनों की तलाश करके उसे घर पहुंचाया।....

बठिंडा: गत रात्रि स्थानीय फौजी चौक में एक मानसिक तौर पर परेशान महिला नग्र अवस्था में मिली जिसे पुलिस व सहारा जनसेवा ने कपड़े पहनाए व उसके परिजनों की तलाश करके उसे घर पहुंचाया।

सहारा प्रवक्ता ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस को उक्त महिला की सूचना मिली थी जिसकेे बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को कपड़े मुहैया करवाए व उसे थाने लाया गया। बाद में सहारा जनसेवा के वर्करों ने महिला के लिए नए कपड़ों का प्रबंध कर उसके घर का पता लगाया गया तो पता चला कि महिला बीड़ तालाब की रहने वाली है। सहारा ने पुलिस की मदद से उसे घर पहुंचाया। महिला मानसिक तौर पर परेशान है। परिजनों ने पुलिस व सहारा का आभार जताया। इसके इलावा सहारा वर्करों ने एक हादसे का शिकार हुई महिला जसवीर कौर निवासी नहियांवाला को भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!