नकली सोने के सिक्के गिरवी रखकर की लाखों की ठगी, दंपति नामजद

Edited By Kalash,Updated: 01 Feb, 2026 06:14 PM

fraud case

थाना कोतवाली पुलिस ने नकली सोने के सिक्के गिरवी रखकर एक व्यक्ति के साथ 37 लाख की ठगी करने वाले एक दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बठिंडा (विजय): थाना कोतवाली पुलिस ने नकली सोने के सिक्के गिरवी रखकर एक व्यक्ति के साथ 37 लाख की ठगी करने वाले एक दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। साहिल खिप्पल निवासी बठिंडा ने पुलिस को बताया कि आरोपी नरेश कुमार नायक व उसकी पत्नी वीना निवाी राजस्थान ने उसके पास सोने के सिक्के गिरवी रखकर 37 लाख रुपये लिए थे। लेकिन बाद में जांच करने पर उक्त सिक्के नकली निकले। ऐसा करके आरोपी दंपति ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है व अगली पड़ताल की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!