देह व्यापार से रोकने पर परिवार पर जानलेवा हमला, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 22 Feb, 2023 10:59 AM

deadly attack on family

देर रात को फौजी चौक के नजदीक देह व्यापार कारोबार करने वाले कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों पर जानलेवा हमलाकर उन्हें घायल कर दिया

बठिंडा : देर रात को फौजी चौक के नजदीक देह व्यापार कारोबार करने वाले कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों पर जानलेवा हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। हमला करने की वजह यह है कि स्थानीय लोगों ने उक्त लोगों को उनके घर के बाहर खड़ा होने से रोका था। इसके बाद आरोपियों ने लोहे के डंडे से हमलाकर उनका सिर फोड़ दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार सुबह थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित लोगों के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में दाखिल अमरीक सिंह ने बताया कि बीती सोमवार रात को वह अपने घर पर मौजूद थे।

रात करीब साढ़े 10 बजे 2 लड़के व लड़कियां उनके घर के बाहर खड़े होकर देह व्यापार की बातचीत कर रहे थे। जब उन्हें पता चला, तो उन्हें घर से बाहर आकर उक्त लड़कों व लड़कियों को वहां से चले जाने की बात कहीं। इसके बाद गुस्साए लड़कों व लड़कियों ने उनका हाथ में पकड़ी हुई लोहे की लाठी छीनकर उस पर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़़ दिया। जब उनका बीच बचाव करने के लिए उनके अन्य घर वाले बाहर आए, तो उन पर हमला कर घायल कर दिया और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित अमरीक सिंह ने बताया कि हररोज रात के समय कुछ लोग उनके घरों के बाहर खड़े होकर देह व्यापार का काम करते हैं और लड़कियों को भेजते हैं, जिसके कारण आसपास के लोग काफी परेशान रहते हैं। इस बाबत उन्होंने कई बार पुलिस को शिकायत भी की है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण उक्त लोगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे लोगों पर हमला भी करने लग पड़े हैं। पीड़ित अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि सोमवार रात को घटना के एक घंटे बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

वहीं, थाना कोतवाली के ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित अमरीक सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!