रिश्तेदार के घर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, महिला की मौत

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2018 01:06 PM

accident

एक परिवार की गाड़ी स्थानीय रोडी रोड पर हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो के नजदीक गांव लालेआना के राज सिंह के लड़के ने 5 दिसम्बर को विदेश रवाना होना था, जिसको भेजने की खुशी में शामिल होने के लिए हरियाणा के गांव गदराना का जगवंत...

तलवंडी साबो (मुनीश): एक परिवार की गाड़ी स्थानीय रोडी रोड पर हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो के नजदीक गांव लालेआना के राज सिंह के लड़के ने 5 दिसम्बर को विदेश रवाना होना था, जिसको भेजने की खुशी में शामिल होने के लिए हरियाणा के गांव गदराना का जगवंत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह अपनी पत्नी व 2 बच्चे के साथ आ रहा था।

पहले वह गांव कलालवाला से अपनी मामी बलवीर कौर को लेने तलवंडी साबो की ओर आ रहे थे कि स्थानीय रोडी रोड पर पैट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की आवाज सुनकर नजदीक ही फैक्टरी में बैठे नगर पंचायत पूर्व प्रधान गुरतिंद्र सिंह रिपी मान साथियों समेत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंचे सहारा क्लब की टीम ने प्रधान सुखदेव सिंह व हैपी सिंह की अगुवाई में घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल  में पहुंचाया। 

सिविल अस्पताल में नहीं मिला कोई डाक्टर
जब घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तो आम दिनों की तरह सिविल अस्पताल में कोई डाक्टर मौजूद नहीं था तो करीब 10 मिनट के बाद डाक्टर आए जिसने जगवंत सिंह की पत्नी मनदीप कौर को मृतक करार दे दिया। हादसे में जगवंत सिंह वासी गदराना, उनके  बच्चे गोरी व बलवीर कौर वासी कलालवाला घायल हो गए। ब"ाों की हालत गंभीर बताई जा रही है। खुशी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ हुए हादसे के कारण मातम सा माहौल बन गया। वहीं लोगों ने सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!