करंट लगने से 9 महीने के बच्चे की मौत

Edited By Mohit,Updated: 11 Sep, 2019 10:08 PM

9 month old child dies due to electric shock

गांव गहरी बुट्टर में बच्चे की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

संगत मंडी (मनजीत): गांव गहरी बुट्टर में बच्चे की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार अभिजोत सिंह (9 महीने) पुत्र कुलदीप सिंह घर में खेल रहा था। अचानक वह खेलते-खेलते चलते कूलर के स्टैंड को हाथ लगा बैठा तथा कूलर में करंट होने कारण बच्चे को करंट का जोरदार झटका लगा।

परिवारिक सदस्यों ने बच्चे को इलाज हेतु बठिंडा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना संगत के सहायक थानेदार निर्मलजीत सिंह ने परिवारिक सदस्यों के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। गौरतलब है कि बच्चे के दादा की अभी 5 महीने पहले ही मौत हुई थी। कुलदीप सिंह के घर 2 बेटियों के बाद अभिजोत पैदा हुआ था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!