Edited By Urmila,Updated: 21 Mar, 2023 01:02 PM

बीते दिन ए.एस.आई. अजायब सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मूलियांवाला रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया था।
बटाला: बीते दिन ए.एस.आई. अजायब सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मूलियांवाला रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया था। जिस दौरान ए.एस.आई. का इलाज अमृतसर के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उक्त थानेदार ने कल दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस ने सदर थाने में कानूनी कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद उपरांत शव गांव मुलियांवाल गांव के श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान पंजाब पुलिस की यूनिट ने भी शस्त्रों को उल्टा कर सलामी दी। स्व. ए.एस.आई. अजायब सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई देने वालों में सदर थाना एस.एच.ओ. सुरिंदर सिंह, पी.सी.आर. विंग के इंचार्ज ओंकार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, गांववासी आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पी.सी.आर. विंग में ड्यूटी पर तैनात ए.एस.आई. अजायब सिंह कुछ देर के लिए घर गए थे कि अचानक उनकी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे वह गोली उन्हें ही लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन द्वारा अजायब सिंह को बटाला अस्पताल ले जाया गया जहां ए.एस.आई. की हालत गंभीर होने कारण अमृतसर के अस्पताल में रैफर किया गया था जहां ए.एस.आई. इलाज दौरान दम तोड़ दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here