Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Aug, 2023 08:58 PM
सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह द्वारा 2 व्यक्तियों को काबू करके उनसे 12 किलो अफीम बरामद की है।
बरनाला (सिंधवानी, गोयल): सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह द्वारा 2 व्यक्तियों को काबू करके उनसे 12 किलो अफीम बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक बरनाला ने बताया कि बरनाला पुलिस द्वारा चलाई विशेष मुहिम को उस समय सफलता मिली, जब सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला ने कुलवंत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी सव्वली कल थाना सिधवां वोट जिला लुधियाना (देहाती) तथा रणजोध सिंह उर्फ योधा पुत्र गुलजार सिंह निवासी सव्वदी खुर्द थाना सदर जगराओं जिला लुधियाना देहाती के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया। पुलिस पार्टी के आरोपी कुलवंत सिंह तथा रणजोध सिंह को समेत ट्रक काबू करके आरोपियों के कब्जे से 12 किलो अफीम बरामद करवाई गई। आरोपियों ने दौराने पूछताछ बताया कि यह अफीम वह झारखंड स्टेट में से लेकर आए थे तथा आगे बरनाला, रायकोट, जगराओं, मोगा जिलों में सप्लाई करनी थी।
उन्होंने बताया कि इसी तरह थानेदार कुलदीप सिंह सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला ने समेत पुलिस पार्टी के गुरविन्द्र सिंह उर्फ बिंदा पुत्र बलदेव सिंह निवासी फतेहगढ़ छन्ना जिला बरनाला को काबू किया, जिसके कब्जे में से 20 ग्राम नशीला चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ। जिस पर मुकद्दमा दर्ज करवाया गया। आरोपी गुरविन्द्र सिंह उक्त की पूछताछ पर मामले में सतनाम सिंह उर्फ सत्ती पुत्र परमजीत सिंह निवासी गली नंबर 12 सेखा रोड बरनाला को आरोपी नामजद किया गया।
थानेदार कुलदीप सिंह सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला ने समेत पुलिस पार्टी के आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती को गिरफ्तार करके उससे 270 ग्राम नशीला चिट्टा पाऊडर तथा एक पिस्तौल देसी 315 बोर समेत एक कारतूस 315 बोर जिंदा बरामद हुए। आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके का गुर्गा है, जो लोगों को डरा धमकाकर उनसे फिरौतियां मांगता है तथा नशे की तस्करी करता है। आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती के खिलाफ पहले कुल 17 मामले दर्ज हैं।