Edited By Vatika,Updated: 31 Jul, 2023 09:35 AM
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भवानीगढ़(कांसल): स्थानीय शहर में दो अज्ञात स्कूटरी सवार एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार इस पर स्थानीय शहर निवासी जगसीर सिंह पुत्र तरसेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिनों जब वह अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन के पास स्थित सरकारी कन्या स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास से गुजर रहा था।
तो उसके पीछे से आए स्कूटरी पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।