6 वर्षीय लड़के से कुकर्म की कोशिश

Edited By swetha,Updated: 17 Jul, 2019 09:38 AM

molestation case

6 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने की कोशिश करने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध थाना लहरा में केस दर्ज किया गया है।

संगरूर(विवेक सिंधवानी, गोयल): 6 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने की कोशिश करने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध थाना लहरा में केस दर्ज किया गया है। एस.आई. जगरूप सिंह ने बताया कि मुद्दई ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि वह सब्जी की फेरी लगाने के बाद घर में आराम कर रहा था और उसकी पत्नी घर का कामकाज कर रही थी और उनका 6 वर्षीय लड़का गली में खेल रहा था जो घर वापस नहीं आया। 

जब मुद्दई श्मशानघाट के नजदीक पहुंचा तो उसे तूड़ी वाले कोठे के अंदर में से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब मुद्दई वहां गया तो उसने देखा कि आरोपी बलविन्द्र सिंह वासी अड़कवास मुद्दई के लड़के के साथ जबरदस्ती कुकर्म करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मुद्दई के बयानों की जांच करने के उपरांत आरोपी बलविन्द्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!