डेरा ब्यास के खिलाफ अर्द्धनग्न किसानों ने किया प्रदर्शन

Edited By Vatika,Updated: 13 Sep, 2019 08:40 AM

semi ignited farmers demonstrated against dera beas

पंजाब लोक भलाई इंसाफ वैल्फेयर सोसाइटी के प्रधान भाई बलदेव सिंह सिरसा के नेतृत्व में किसानों ने डी.एस.पी. कार्यालय पर अद्र्धनग्र होकर रोष प्रदर्शन किया और डेरा ब्यास के प्रबंधकों पर किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे करने के आरोप लगाए।

बाबा बकाला साहिब (अठौला) : पंजाब लोक भलाई इंसाफ वैल्फेयर सोसाइटी के प्रधान भाई बलदेव सिंह सिरसा के नेतृत्व में किसानों ने डी.एस.पी. कार्यालय पर अद्र्धनग्र होकर रोष प्रदर्शन किया और डेरा ब्यास के प्रबंधकों पर किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे करने के आरोप लगाए। 

इस मौके पर सिरसा सहित किसानों ने अद्र्धनग्र हो सिर पर सफेद कफन बांध और काले कपड़े से मुंह ढंक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसान रोष मार्च निकालते हुए ब्यास में धरना देने के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर बलदेव सिंह सिरसा, दल खालसा के नेता कुलदीप सिंह रजधान, मा. कुलवंत सिंह फेरूमान, सुखदेव सिंह हसनपुर, शिव सैनिक अमरजीत सिंह आदि ने कहा कि 20-7-2019 को पीड़ित किसानों द्वारा ब्यास में भूख हड़ताल की थी जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों और डेरे के प्रतिनिधियों में समझौता हुआ था कि एक हफ्ते में किसान राजिन्दर सिंह की जमीन की सीमा रेखा करवा कब्जा की जमीन लौटा दी जाएगी पर अभी तक टालमटोल की जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती ये संघर्ष जारी रहेगा। वहीं हरकिशन सिंह डी.एस.पी.ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!