Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2020 11:06 AM
गांव सठियाला में गत रात्रि एक बुजुर्ग दम्पति ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली।
बाबा बकाला साहिब (राकेश,अठौला): गांव सठियाला में गत रात्रि एक बुजुर्ग दम्पति ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी ब्यास किरनदीप सिंह संधू ने बताया कि गांव सठियाला निवासी बलविन्दर सिंह पुत्र बंता सिंह (67) और उसकी पत्नी गुरजिन्दर कौर (65) शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थी, जबकि पति घरेलू कामकाज करता था। दोनों पति घर में अकेले रहते थे और अक्सर परेशान रहते थे। उनकी एक लड़की दिल्ली ब्याही है, जबकि एक लड़का आस्ट्रेलिया में है। पुलिस चौकी सठियाला के इंचार्ज बलविन्दर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सविन्दर सिंह के बयान पर कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।