बस ड्राइवर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार

Edited By Vaneet,Updated: 20 Feb, 2020 03:07 PM

bus driver hit the car in the back driver escaped from the spot

थाना राम बाग क्षेत्र अधीन पुलिस चौकी शिवाला के इंचार्ज एस.आई. प्रशोत्तम लाल को दी गई...

अमृतसर(अनिल): थाना राम बाग क्षेत्र अधीन पुलिस चौकी शिवाला के इंचार्ज एस.आई. प्रशोत्तम लाल को दी गई शिकायत में शिवइन्द्रपाल सिंह निवासी कोट खालसा ने बताया कि वह अपनी वैगनआर कार पर सवार होकर बस सटैंड से लारैंस की तरफ जा रहा था कि जब वह हुसैनपुरा चौक से हुकम सिंह रोड की तरफ पहुंचा तो एक बस नं.-(पी.बी.-02, बी.डी.-9920) बस पर रोबिन बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था कि ड्राइवर ने बिना हार्न तेजी से पीछे उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी, टक्कर की वजह से उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जब उसने गाड़ी से नीचे उतरकर टक्कर मारने के बारे ड्राइवर से पूछा तो बस के ड्राइवर, कंडक्टर व उनके 2 अज्ञात साथियों ने उस पर हमला करके उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और बीच रास्ते बस को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

क्या कहना है चौकी इंचार्ज का?
शिवाला चौकी में सब इंस्पैक्टर प्रशोत्तम लाल का कहना है कि पुलिस चौकी के मुलाजिमों द्वारा बस व कार दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी आरोपी पाया जाएगा कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे आरोपियों की उच्च स्तरीय पर पहुंच क्यों न हो। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!