Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Aug, 2023 10:39 PM

महानगर में लूट की घटनाओं में लगातार विस्तार हो रहा है।
तरनतारन (रमन): महानगर में लूट की घटनाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। बीते दिन 2 लुटेरे पिस्तौल के बल पर गैस एजेंसी के कर्मी से 42 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी वड़िंग सूबा सिंह नामक व्यक्ति महाराजा गैस एजेंसी गोइंदवाल साहिब में नौकरी करता आ रहा था। जो छोटे हाथी पर गैस सिलेंडर लोड कर सप्लाई करता था। रोजाना की तरह मनदीप सिंह गाड़ी पर सिलेंडर लोड कर सप्लाई करने के लिए विभिन्न गांवों की तरफ निकला था। रास्ते में बुलेट मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने मनदीप सिंह का घेराव कर लिया। उक्त व्यक्तियों ने पहले गैस सिलेंडर भरवाने का नाटक किया। बाद में अज्ञात व्यक्ति पिस्तौल के बल पर मनदीप सिंह से 42 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर थाना वैरोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से घटना की सूचना प्राप्त करते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।