Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 11:12 AM
नववर्ष की पहली शाम ढलते ही महानगर घने कोहरे की चादर में लिपट कर रह गया। जीरो विजीबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार एकदम से थम कर रह गई। शीत लहर के बढ़े प्रकोप के कारण सुबह व रात के समय शरीर को कंपकंपा कर रख देने वाली ठंड से हर कोई ठिठुरता...
लुधियाना(सलूजा): नववर्ष की पहली शाम ढलते ही महानगर घने कोहरे की चादर में लिपट कर रह गया। जीरो विजीबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार एकदम से थम कर रह गई। शीत लहर के बढ़े प्रकोप के कारण सुबह व रात के समय शरीर को कंपकंपा कर रख देने वाली ठंड से हर कोई ठिठुरता हुआ नजर आता है।
दोपहर के समय सूर्य निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम तक धूप का प्रभाव कम होते ही शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया। पी.ए.यू. के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.6 व न्यूनतम 5.4 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम माहिरों के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान लुधियाना व साथ लगते इलाकों में आसमां पर बादल छाए रह सकते हैं।