नौजवान गुरप्रीत सिंह के अधूरे शव को परिजनों द्वारा संदूक में बंद करने के मामले ने तूल पकड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 11:27 AM

murder case

पुलिस जिला लुधियाना देहाती के थाना हठूर के अन्तर्गत आते गांव देहड़का के नौजवान गुरप्रीत सिंह (22) के 11 दिन पूर्व अधूरे अंगों में जालंधर क्षेत्र से मिले शव का परिजनों द्वारा संस्कार न करने का मामला तूल पकड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मृतक गुरप्रीत सिंह...

जगराओं(भंडारी): पुलिस जिला लुधियाना देहाती के थाना हठूर के अन्तर्गत आते गांव देहड़का के नौजवान गुरप्रीत सिंह (22) के 11 दिन पूर्व अधूरे अंगों में जालंधर क्षेत्र से मिले शव का परिजनों द्वारा संस्कार न करने का मामला तूल पकड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मृतक गुरप्रीत सिंह के अधूरे अंगों के शव को उसके दादा-दादी ने एक संदूक में बंद करके उसका संस्कार तब तक न करने का फैसला किया है, जब तक कि उसके कातिलों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती।

मृतक गुरप्रीत सिंह 30 दिसम्बर से लापता था व उसका शव 9 जनवरी को आवारा कुत्तों द्वारा नोचा गया। शव जालंधर क्षेत्र के एक गांव के खेतों में मिला था। इस संबंध में लुधियाना के डिवीजन नम्बर-5 थाना में एफ.आर.आई. दर्ज की गई थी, जिसमें 2 व्यक्ति नामजद किए गए हैं। राजनीतिक दबाव के चलते उच्च पुलिस अधिकारियों के आदेश पर यह केस लुधियाना के डिवीजन नम्बर-5 से तबदील करके हठूर थाने को भेज दिया गया है। पुलिस जिला लुधियाना के उच्च पुलिस अधिकारियों के पास उक्त केस आ जाने से उनके द्वारा मृतक गुप्रीत सिंह के दादा-दादी को उसका संस्कार करने का आग्रह किए जाने के बाद भी गुरप्रीत सिंह का संस्कार न करना पुलिस जिला लुधियाना देहाती के उच्च पुलिस अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां, किसान मजदूर संगठनों, गांव की पंचायत द्वारा गुरप्रीत सिंह के कातिलों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। इस बात को लेकर एस.एस.पी. जगराओ सुरजीत सिंह द्वारा गुरप्रीत सिंह के कातिलों को शीघ्र गिरफ्तार करने को लेकर थाना हठूर के एस.एच.ओ. इस्पैक्टर राजेश शर्मा की अगुवाई में चार टीमें गठित की गई हैं। इनमें एक टीम जालंधर, दूसरी नवांशहर, तीसरी होशियारपुर और चौथी टीम लुधियाना क्षेत्र में सरगर्मी से कातिलों की तलाश कर रही है। एस.एस.पी. सुरजीत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी इन टीमों से लगातार सम्पर्क बनाए हुए हैं।  जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस केस के संबंध में एक लड़की को भी पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है, जिसका सिम इस कत्ल कांड के दौरान आरोपियों द्वारा प्रयोग किया गया।  

कातिलों को गिरफ्तार करने हेतु एस.एस.पी. को मांग-पत्र सौंपा
नौजवान गुरप्रीत सिंह के कातिलों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु गांव देहड़का के निवासी पीड़ित परिवार, किसान-मजदूर संगठनों के नेताओं ने एस.एस.पी. जगराओं में दिए एक मांग-पत्र में गुरप्रीत सिंह के कत्ल में नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने व कत्ल के संबंध में शामिल अन्य की जांच करने, पीड़ित परिवार को निष्पक्ष इंसाफ देने तथा पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार को परेशान करना बंद करने तथा घर न जाने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!