Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 02:28 PM
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना नगर निगम चुनावों में अनुशासन को सख्ती के साथ लागू करते हुए पार्टी विरोधी कार्रवाई करने वाले 6 सदस्यों को पार्टी से निकालने का ऐलान किया है।
लुधियाना(कंवलजीत): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना नगर निगम चुनावों में अनुशासन को सख्ती के साथ लागू करते हुए पार्टी विरोधी कार्रवाई करने वाले 6 सदस्यों को पार्टी से निकालने का ऐलान किया है।
इसमें वार्ड नं. 72 से पार्टी उम्मीदवार हरप्रीत सिंह बेदी का नाम भी शामिल है। बेदी ने पार्टी टिकट प्राप्त करने के बाद वार्ड नं. 73 से अपनी पत्नी वीरां बेदी को भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार विरुद्ध आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया था।
इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने दोनों को पहली मैंबरशिप से हटा दिया है। अब वार्ड नं. 72 से पार्टी ने रविन्द्र कौशिक (हैप्पी) को हिमायत देने का ऐलान किया है। शिअद के सीनियर उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि इसी तरह गुरदीप सिंह लील जोकि वार्ड नं. 74 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और कुलविन्द्र कौर गोगा जो वार्ड नं. 41 से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके पति सोहन सिंह गोगा को भी पार्टी की पहली मैंबरशिप से हटा दिया है। इसके अलावा वार्ड नं. 44 से हरपाल सिंह कोहली को भी हटा दिया है।