Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 11:31 AM
बेरोजगारी से तंग आकर बरेली का रहने वाला एक 31 वर्षीय व्यक्ति अफीम का डिलीवरी मैन बन गया और उसे प्रत्येक चक्कर के 5 हजार रुपए मिलने लगे। जिसे सी.आई.ए. वन की पुलिस ने 1 लाख 25 हजार की कीमत की 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 6 में...
लुधियाना(ऋषि): बेरोजगारी से तंग आकर बरेली का रहने वाला एक 31 वर्षीय व्यक्ति अफीम का डिलीवरी मैन बन गया और उसे प्रत्येक चक्कर के 5 हजार रुपए मिलने लगे। जिसे सी.आई.ए. वन की पुलिस ने 1 लाख 25 हजार की कीमत की 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 6 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
इंस्पैक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान जाहिद हुसैन निवासी बरेली के रूप में हुई है। ए.एस.आई. रामपाल की पुलिस पार्टी ने रविवार को सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर से तब गिरफ्तार किया जब वह नशे की डिलीवरी करने की फिराक में था। जांच दौरान सामने आया कि उक्त आरोपी अपने गांव में लेबर का काम करता था लेकिन काम न मिलने पर बेरोजगार हो गया। इसके बाद उसका संपर्क बड़े नशा तस्करों से हुआ जो उसे अफीम की डिलीवरी का काम देने लगे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
अफीम देते ही बंद हो जाता था मोबाइल नंबर पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वे 4 से 5 बार पहले अफीम की सप्लाई करने बस में लुधियाना आ चुका है। उसने जिसको अफीम की सप्लाई करनी होती है, उसका सिर्फ नंबर उसके पास होता है और डिलीवरी के तुरंत बाद नंबर बंद हो जाता है। हर बार उसे नया नंबर दिया जाता था।