अमरनाथ यात्रा पर मंडराया संकट, उपद्रवियों ने लंगरों में लगाई आग

Edited By Updated: 11 Jul, 2016 07:23 AM

tandem on pilgrimage crisis miscreants set fire to moorings

हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी के सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में उपद्रवियो ने श्री...

जालंधर(धवन): हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी के सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में उपद्रवियो ने श्री अमरनाथ यात्रा में विघ्न डालते हुए पहलगांव के निकट गणेश पुरा में 5 लंगरों को आग लगा दी। अम्बाला से अमरनाथ बाबा सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि गत दिवस लगभग 2 हजार से अधिक उपद्रवियों ने 5 लंगरों पर हमला बोल दिया। लंगर संगठनों द्वारा लगाए गए टैंटों को तोड़ दिया गया तथा लंगर सामग्री तहस नहस कर दी। उन्होंने बताया कि लंगर वाले स्थान पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए थे। लगंर लगाने वाली संस्थाओं के सदस्यों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। 
 
उन्होंने बताया कि आज जब वह पुलिस के पास केस दर्ज करवाने गए तो एस.एच.ओ. ने जवाब दिया कि दिल्ली से जब सुरक्षा आएगी तो लंगर वालों को उपलब्ध करवा दी जाएगी। मीर बाजार में लंगर लगाने वाले जलालाबाद के सुशील परुथी ने बताया कि गणेशपुरा में लंगर संगठनों में भारी भय पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक लंगर लुधियाना, एक राजस्थान, एक अम्बाला, तथा 2 अन्य स्थानों के लंगरों को आग लगाई गई। उपद्रवियों ने लंगरों पर भारी पथराव भी किया। 
 
श्रीअमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन के प्रधान राजन कपूर ने केन्द्र व जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की है कि वह तुरंत अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लगाए गए लंगरों की सुरक्षा को यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि पहलगांव से 10 कि.मी. पहले गणेशपुरा की घटना से सबक लेते हुए राज्य सरकार को प्रभावित हुए लंगर संगठनों को उचित वित्तीय सहायता देनी चाहिए। श्री अमरनाथ यात्रा वैल्फेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि गत वर्ष भी बालटाल में उपद्रवियों ने 9 लंगरों को आग लगा दी थी। बाद में सरकार ने पीड़ितों को मात्र 1-1 लाख रुपए की मदद दी थी। परंतु प्रभावित लंगर संस्थाओं ने यह राशि सरकार को वापस कर दी थी। 
 
उन्होंने कहा कि अभी तो यात्रा शुरू हुई है जो 17 अगस्त तक चलनी है। इसलिए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को तुरंत मामले में दखल देते हुए लंगर संस्थाओं को उचित आॢथक सहायता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से लंगरन संस्थाएं अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर लगाती है। परंतु उपद्रवियों  द्वारा जम्मू-कश्मीर का माहौल खराब किया जा रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!