स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट, कूड़े की समस्या व विकास कार्यों को लेकर गंभीर हुए शहर के चारों कांग्रेसी विधायक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 11:06 AM

mla smart city

स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट, कूड़े की समस्या व अन्य विकास कार्यों को लेकर कांग्रेसी विधायक लगता है कि गंभीर हो गए हैं। इसी संदर्भ में आज चारों विधायकों जूनियर अवतार हैनरी, राजिन्द्र बेरी, परगट सिंह व सुशील रिंकू ने सॢकट हाऊस में नगर निगम के हैल्थ आफिसर...

जालंधर(चोपड़ा): स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट, कूड़े की समस्या व अन्य विकास कार्यों को लेकर कांग्रेसी विधायक लगता है कि गंभीर हो गए हैं। इसी संदर्भ में आज चारों विधायकों जूनियर अवतार हैनरी, राजिन्द्र बेरी, परगट सिंह व सुशील रिंकू ने सॢकट हाऊस में नगर निगम के हैल्थ आफिसर श्रीकृष्ण के साथ स्थानीय सर्किट हाऊस में बंद कमरे में गुप्त मीटिंग की। इस दौरान विधायकों ने हैल्थ अधिकारी से शहर भर में लगे कूड़े के ढेरों, वरियाणा डंप, सुपर सक्शन मशीनों, वाटर सप्लाई की पाइपों सहित विभिन्न मसलों पर चर्चा करते हुए इनसे निजात पाने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया।

विधायकों का कहना था कि उक्त सभी समस्याओं के कारण शहर की जनता पिछले कई वर्षों से परेशान है। अकाली-भाजपा गठबंधन के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के समर्थन में धरने-प्रदर्शन करती रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में शहर की बदहाली एक बड़ा मुद्दा रहा, जिस कारण लोगों ने कांग्रेस को जमकर समर्थन दिया। विधायकों के लिए चिंता का विषय है कि कांग्रेस की सरकार बने हुए 9 महीने का समय बीत गया है और सभी समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने हैल्थ अधिकारी से निगम की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत अधूरे प्रोजैक्टों को तुरंत पूरा करने हिदायतें भी दीं क्योंकि अगर समय रहते स्मार्ट सिटी के तहत आए फंड्स को खर्च न किया गया तो उक्त पैसा लैप्स हो जाएगा।

वरियाणा डंप से कूड़े का होगा निपटारा, डंप तक पहुंचने को बनेगी सड़क
वरियाणा डंप में लगे कूड़े के अंबार को खत्म करने के लिए हैल्थ अधिकारी ने एक पायलट प्रोजैक्ट विधायकों के समक्ष रखा है। हैल्थ अधिकारी ने बताया कि पिछले समय के दौरान उन्होंने कुंबाकोणम (तमिलनाडु) में बायोमाइङ्क्षनग टैक्नोलॉजी प्रोजैक्ट को देखा है। इससे कूड़ा शून्य प्रतिशत वेस्ट हो जाता है। अगर इसी प्रोजैक्ट को वरियाणा में लगाया जाए तो कूड़े की समस्या से निजात मिल सकती है। वरियाणा डंप तक पहुंचने के लिए सड़क न होने के कारण बारिश के दिनों में कूड़े से लदे टिप्पर वहां तक पहुंच नहीं पाते हैं जिस कारण शहर में कूड़े की लिफ्टिंग स्लो हो जाती है। उन्होंने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट के शुरू होते ही इस सड़क को तुरंत बनवाया जाए।


स्मार्ट सिटी का पैसा न हो लैप्स इसलिए प्रोजैक्ट जल्द किए जाएं पूरे 
विधायकों ने कहा कि शहर में कवर्ड कूड़े के डंप बनाने व पानी की पाइप लाइनों को बदलने का काम पूरा किया जाए। इन कामों के लिए समार्ट सिटी के तहत फंड्स आए हुए हैं, अगर फंड्स उपयोग में न लाए गए तो यह लैप्स हो जाएंगे। विधायकों ने हैल्थ अधिकारी को कहा कि आगामी महीनों में खुले में पड़े कूड़े से शहरवासियों को निजात मिल जानी चाहिए। 

मेयर का नाम कै. अमरेन्द्र ने करना है फाइनल, नहीं हुई कोई चर्चा
विधायकों जूनियर हैनरी, राजिन्द्र बेरी, सुशील रिंकू  व परगट सिंह ने बताया कि वह शहर की समस्याओं को लेकर आज इकट्ठे हुए थे। इस दौरान मेयर के नाम को लेकर उनमें कोई चर्चा नहीं हुई। विधायकों ने कहा कि मेयर के नाम पर मोहर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने लगानी है। चारों विधायकों व शहर के सभी 65 कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर के चुनाव का अधिकार पहले ही कै. अमरेन्द्र सिंह को दे दिया है। इस कारण अब नाम पर रस्मी मोहर लगाना मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है और उनका हरेक फैसला सर्वमान्य होगा। बैठक के दौरान निगम के हैल्थ आफिसर डा. श्रीकृष्ण शर्मा भी उपस्थित हुए।  

निगम बैटरी चलित आटो खरीदे, तेल की होगी बचत और प्रदूषण भी होगा कम
विधायकों ने कहा कि नगर निगम कूड़े की लिफ्टिंग के लिए उपयोग में लाए जाने वाले नए बैटरी चलित आटो खरीदे जिससे तेल की बचत होने से निगम पर पडऩे वाला खर्च और प्रदूषण दोनों ही कम होंगे। विधायकों ने कहा कि नगर निगम ने पिछले महीनों जो नए वाहनों की खरीद की है उन्हें तुरंत फील्ड में उतारा जाए।

पुरुष तथा जनरल कैटागरी से ही होगा मेयर
सूत्रों के अनुसार जालंधर के मेयर का नाम लगभग फाइनल हो चुका है जो पुरुष तथा जनरल कैटागरी से ही होगा, इसलिए अब विधायकों ने भी इस मामले में लॉङ्क्षबग करना बंद कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!