Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 07:29 AM
थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बठिंडा सिंह मर्डर केस में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में प्रैस कांफ्रैंस की। आरोपी गुरु अर्जुन नगर का रहने वाला संदीप सिंह उर्फ सन्नी, परमजीत सिंह उर्फ राजू, लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की और रवि हैं।
जालंधर(मृदुल शर्मा): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बठिंडा सिंह मर्डर केस में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में प्रैस कांफ्रैंस की। आरोपी गुरु अर्जुन नगर का रहने वाला संदीप सिंह उर्फ सन्नी, परमजीत सिंह उर्फ राजू, लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की और रवि हैं। आरोपी सन्नी कोरियर कंपनी की गाड़ी चलाता है, परमजीत सब्जी की बोरियां ढोता है, लक्की एक मोबाइल कंपनी में जॉब करता है और रवि लकड़ी का काम करता है। ए.डी.सी.पी.-2 सूडर विजी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया है, जिसकी आगे जांच की जा रही है।
‘पंजाब केसरी’ ने पहले ही कर दिया था खुलासा
गौरतलब है कि पुलिस की प्रैस कांफ्रैंस से पहले ही ‘पंजाब केसरी’ ने मामले का खुलासा कर दिया था कि चारों आरोपियों ने लड़कियां घर में लाने को लेकर विरोध जताया था व उक्त मामले में झगड़ा होने के कारण उन्होंने बठिंडा सिंह का कत्ल कर दिया था।