Edited By Urmila,Updated: 02 Mar, 2024 03:22 PM
दुकानदार ने उनका पीछा किया, लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिए और पता चला कि अन्य महिलाएं जो उनका इंतजार कर रही थीं।
तपा मंडी : स्थानीय स्कूल रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान से कुछ ठग महिलाओं ने कपड़े के थान चुरा लिए, जो सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया। इस संबंध में दुकान मालिक मनोज कुमार धौला ने बताया कि जब 3 महिलाएं कपड़े खरीदने आईं तो उनके पीछे खड़ी महिलाएं 3 थान कपड़े चुराकर ले गईं और जब उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो पता चला कि ठग महिलाओं ने ही 3 थान कपड़े चुराए हैं। दुकानदार ने उनका पीछा किया, लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिए और पता चला कि अन्य महिलाएं जो उनका इंतजार कर रही थीं, उन्होंने कपड़े चुरा लिए हैं। बाद में थाना सदर बाजार की ओर भाग गए। यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। दुकानदारों की पुलिस प्रशासन से मांग है कि ठग महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here