Edited By Kamini,Updated: 20 Apr, 2024 04:07 PM
पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल और लोकसभा क्षेत्र संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा ने आज प्रेस वार्ता की
लहरागागा (गर्ग) : पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल और लोकसभा क्षेत्र संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा ने आज प्रेस वार्ता की। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए अकाली नेता और पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा को कांग्रेस में शामिल होने का निमंत्रण दिया और कहा कि उन्हें कांग्रेस में पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने परमिंदर ढींडसा को टिकट न देकर ढींडसा परिवार की राजनीतिक हत्या की है, जबकि परमिंदर शरीफ और एक सुलझे हुए राजनेता है।
राजिंदर कौर भट्ठल और सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि सुखबीर बादल कभी भी ढींडसा परिवार को राजनीति में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते, इसलिए ढींडसा परिवार को पंजाब और किसान हितैषी कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। बीबी भट्ठल ने 2027 के विधानसभा चुनावों में टिकट के बारे में कहा कि अगर परमिंदर ढींडसा कांग्रेस की और से लहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते तो वह दूसरे क्षेत्र की तलाश करेंगे, जिससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के दोनों हाथों से ढींडसा को पार्टी में शामिल करना चाहती है।
लेकिन ढींडसा परिवार को लेकर पंजाब में सियासी ऊंट किस और करवट लेगा यह आना वाला वक्त ही बताएगा। इस समय जहां सुखबीर बादल ढींडसा परिवार को मनाने में लगे हुए हैं, वहीं विभिन्न पार्टियां भी ढींडसा परिवार को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है। इस मौके पर बीबी भट्टल के बेटे राहुल इंदर सिंह सिद्धू, पीए रविंदर सिंह टुरना, सीनियर नेता हंस राज धूरी, ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान दरबारा सिंह हैप्पी ठेकेदार, सुरेश कुमार ठेकेदार, एडवोकेट प्रेमपाल अलीशेर, पूर्व डायरेक्टर संजीव कुमार हनी, दलजीत सिंह विरक, सरपंच निर्भय सिंह ढींडसा, पंचायत यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रिंकू, सोशल मीडिया प्रभारी करमजीत कौर और अन्य भी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here