अब हिमाचल जाना होगा और आसान, Jam में बर्बाद नहीं होंगे घंटों

Edited By Kalash,Updated: 20 Apr, 2025 06:33 PM

zirakpur bypass relief from traffic jam

पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा में 19.2 KM लंबा 6 लेन वाला बाईपास बनाया जाएगा। यह एनएच-7 (जीरकपुर-पटियाला) से शुरू होकर एनएच-5 (जीरकपुर-परवाणू) तक बनेगा। इस बाईपास का उद्देश्य जीरकपुर और पंचकूला में ट्रैफिक जाम कम करना और कनेक्टिविटी में सुधार करना है। इसका निर्माण 1878.31 करोड़ रुपये की लागत से होगा। 

वहीं इस बायपास के बनने से शिमला जाने वालों को अब जीरकपुर में जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में जमीनों के दाम भी बढ़ेंगे। इसके साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य पटियाला, दिल्ली और मोहाली एयरोसिटी से यातायात को डायवर्ट करना है और हिमाचल प्रदेश से सीधा संपर्क बनाते हुए जीरकपुर, पंचकूला और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को कम करना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!