प्रेम संबंधों के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kalash,Updated: 07 Jul, 2024 12:55 PM

young man consumed poison due to love affair

फाजिल्का में प्रेम संबंधों के चलते युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

फाजिल्का : फाजिल्का में प्रेम संबंधों के चलते युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। खबर मिली है कि प्रेम संबंधों के चलते एक शादीशुदा युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी इलाके के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक रिंकू (22) के के पिता माहला सिंह ने बताया कि उसके 3 बेटे हैं। मृतक उसका सबसे बड़ा बेटा था जो मजदूरी करता था। उसकी शादी 2 वर्ष पहले हुई थी पर उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद लड़का करीब पिछले एक वर्ष से किसी और लड़की से बातें कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाए कि लड़की के परिजन लड़के को धमकियां देते थे। इससे परेशान होकर युवक ने 3 जुलाई को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया पर उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा मांग की जा रही है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिया जाए।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!