Edited By Vatika,Updated: 08 Mar, 2025 05:06 PM

मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह नए विवाद में फंस गए है।
पंजाब डेस्कः मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह नए विवाद में फंस गए है। दरअसल, हाल ही में हनी सिंह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें मिले VIP ट्रीटमेट को लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए है। जी हां, हनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे है।
आपको बता दें कि हनी सिंह इन दिनों ‘द मिलियनेयर इंडिया टूर’ के तहत देशभर में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। आज यानि 8 मार्च को हनी सिंह इंदौर में लाइव इवेंट है। इससे पहले हनी सिंह ने महाकाल का आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में हनी सिंह को vip ट्रीटमेंट मिलता देख लोग भड़क गए। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के Comments की झड़ी लग गई।

यूजर्स का कहना है कि Video में आम भक्तों की लंबी लाइनें लगी पड़ी हैं, और इन्हें बिना किसी रुकावट के पूजा करते देखा जा रहा है। एक अन्य ने लिखा," हमें धक्का-मुक्की के बाद कुछ Second के लिए दर्शन मिलता है, तस्वीरें और वीडियो लेने की अनुमति नहीं होती, हमारे लिए सभी प्रोटोकॉल क्यों?”बता दें कि हनी सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। यहां तक कि पूजा अर्चना करके आरती में भी हिस्सा लिया।