इंसान बना जानवर, बेजुबान पर ढाया कहर, खूब वायरल हो रही वीडियो

Edited By Urmila,Updated: 19 May, 2025 12:00 PM

wreaked havoc on mute creatures

फिरोजपुर में एक व्यक्ति द्वारा बड़ी बेरहमी के साथ बेजुबान कुत्ते को डंडों के साथ पीटने की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर में एक व्यक्ति द्वारा बड़ी बेरहमी के साथ बेजुबान कुत्ते को डंडों के साथ पीटने की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें यह व्यक्ति कुत्ते को बहुत जोर जोर से डंडे के साथ पीट रहा है ।

इस वीडियो के वायरल होते ही एनिमल लाइफ सेवर संस्था पूरी तरह से हरकत में आ गई है और इस संस्था की पदाधिकारी मैडम मालती सेठी ने बताया कि उनकी ओर से कुत्ते को पीटने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया गया है जिसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करने के लिए यह सारी घटना संबंधित अधिकारियों के नोटिस में लाई गई है। मालती सेठी ने कहा कि यह बेहद घटिया हरकत है और बेजुबान कुत्तों के साथ इस तरह से वेश्याना तरीके से मारपीट करना बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!