बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटी महिला के साथ युवकों ने कर डाली काली करतूत!
Edited By Paras Sanotra,Updated: 04 Aug, 2023 03:15 PM
जालंधर कैंट से बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर: जालंधर कैंट से बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय दीप नगर इलाके में एक महिला के घर से लूट होने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला एक्टिवा पर बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटी और अचानक दो बाइक सवार लुटेरे पीछे से आए और उनमें से एक लुटेरा महिला के घर में घुस गया और चेन छीन कर फरार हो गया। महिला ने भाग कर उक्त लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की लेकिन तब तक लुटेरों ने अपनी बाइक तेज़ी से भगा ली। इस वारदात की सारी वीडियो पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। आए दिन लूट की ऐसी वारदातें देख कर प्रतीत होता है जैसे लुटेरों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here