सुबह-सुबह इस इलाके में मचा हड़कंप, स्कूटी पर आई महिला ने...

Edited By Kamini,Updated: 30 May, 2025 11:49 AM

woman jumped into the canal

: जिले में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगा दी गई।

फाजिल्का : जिले में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगा दी गई। मलोट-फाजिल्का रोड पर इस्लामवाला गांव में आज सुबह 9 बजे एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला साथ लगते गांव की रहने वाली थी और उसकी उम्र करीब 22-23 साल बताई जा रही है। महिला स्कूटी पर नहर के पास आई और उसका पति भी उसके पीछे-पीछे आया। महिला ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान रोड सेफ्टी फोर्स के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में उसके पेट में भरा पानी निकाला गया। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत ठीक है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से किसी मामूली बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!