Edited By Kamini,Updated: 08 Nov, 2023 01:22 PM
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की महिला से मोहाली में दुष्कर्म होने की मामला सामने आया है।
पंजाब डेस्क: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की महिला से मोहाली में दुष्कर्म होने की मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को पार्टनरशिप का झांसा देकर उसके साथ घिनौनी हरकत की है। आरोपी ने घटना को अंजाम मोहाली के कस्बा ढकोली के एक होटल में दिया। आरोपी की पहचान मनीष उर्फ लाडी निवासी रामगढ़ पंचकूला के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसे आरोपी का फोन आया था जिसने अपने आप को जर्मनी का रहने वाला बताया। आरोपी व्यक्ति ने कहा कि भारत में अपने कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है। इसके बाद उसने महिला से पार्टनरशिप के साथ काम शुरू करने की बात कही क्योंकि महिला सिलाई का काम जानती थी। जानकारी के अनुसार महिला कुरुक्षेत्र में सिलाई का काम करती थी और आरोपी ने उसे अपनी बातों में लेकर मोहाली में बुला लिया।
आरोपी ने महिला से 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी की बात कही थी। इसके बाद जब महिला मोहाली पहुंची तो आरोपी उसेर डेराबस्सी से गाड़ी में बिठा कर ले गया। इसी बीच महिला ने आरोपी से कहा कि वह बस में आई है जिसके कारण उसके सिर में दर्द हो रहा है कहीं से दवाई लेकर दे दो। आरोपी ने कहा कि उसकी गाड़ी में दर्द की दवाई है। महिला ने जैसे ही दवाई खाई उसे चक्कर आने लगे और व बेहोश होने लगी। आरोपी महिला को बहाने से एक होटल के कमरें ले गया जहां पर उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। जब महिला को होश आया तो वह खुद को आपतिजनक हालत में देखकर हैरान रह गई। आरोपी ने कहा कि उसने वीडियो व फोटो बना ली है, अगर किसी को इसके बारे में बताया तो वह इसे वायरल कर देगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here