परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ी Widow महिला, जानें पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 26 May, 2025 05:42 PM

widow woman climbed on the water tank

आज सुबह एक विधवा इंसाफ पाने के लिए गांव कमरेवाला की वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ गई।

जलालाबाद (बजाज) : आज सुबह एक विधवा इंसाफ पाने के लिए गांव कमरेवाला की वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर (ढाणी भंडारियावाली) की विधवा शीला रानी के रूप में की जा रही है। टंकी पर काम करने वाले कर्मचारी को जैसे ही महिला के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिली तो उसने सबसे पहले अपने विभाग के अधिकारियों को सूचित किया और इसके साथ ही जब पुलिस को सूचना मिली तो थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस पार्टी एएसआई अमरीक सिंह के साथ मौके पर पहुंच गई। 

इस मौके पर टंकी पर चढ़ी महिला ने पत्रकारों को बताया कि वह अस्पताल के बाहर चाय बेचकर अपना गुजारा कर रही थी, इसी दौरान दो बार उसका सामान चोरी हो गया था, जिसके बारे में थाना सिटी जलालाबाद और थाना अमीर खास की पुलिस को लिखित दरखास्त दी गई थी लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला। इसके साथ ही इस महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर के पास सड़क नहीं बनाई गई है। यह विधवा महिला परेशान होकर न्याय मांगने के लिए सुबह करीब 4 बजे यहां पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह महिला चाहती थी कि उसे न्याय मिले। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से इस महिला को न्याय दिलाने के लिए कहा और दोपहर करीब 12 बजे उसे टंकी से नीचे उतारा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एएसआई अमरीक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं कि इस महिला को क्या परेशानी है और महिला को न्याय मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!