Edited By Vatika,Updated: 01 Sep, 2023 10:13 AM

अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।
चंडीगढ़ : मौसम को लेकर अहम खबर है। दरअसल बारिश न होने से चंडीगढ़ के तापमान में इजाफा देखा गया। वीरवार को काफी दिनों बाद शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। तापमान सामन्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक 4 सितम्बर से पहले बारिश के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार तीन बादल छाने के आसार हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी। वहीं, 4 सितंबर को गरज के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही 5 दिन पारे में इजाफा देखा जाएगा। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को बादल अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। शनिवार को भी बादल छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। रविवार को बादल छाने के आसार है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।