Edited By Kalash,Updated: 27 Jul, 2023 11:41 AM

बी.बी.एम.बी. प्रशासन द्वारा 44736 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से किसानों की धान की फसल तबाह होकर रह गई है
हाजीपुर : तलवाड़ा के पौंग डैम में पानी अभी भी खतरे के निशान से 13.6 फीट नीचे है। बुधवार को बी.बी.एम.बी. प्रशासन द्वारा 44736 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से किसानों की धान की फसल तबाह होकर रह गई है। इलाके के लोगों के लिए खाने-पीने और पशुओं के लिए चारे की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अभी तक इलाके की कोई भी समाज सेवी संस्था और पंजाब व हिमाचल सरकार ब्यास दरिया के किनारे बसे लोग इस मुश्किल की घड़ी में सहायता करती दिखाई नही दी। इस कारण लोगों में गुस्सा पाया जा रहा है।
डैम से स्पिलवे के जरिए 26741 क्यूसेक पानी तथा पावर हाऊस द्वारा 17995 क्यूसेक कुल 44736 पानी शाह नहर बैराज में छोड़ा जा रहा है। बुधवार शाम 6 बजे पौंग डैम झील में पानी की आमद 44736 नोट की गई और झील का लैवल 1376.47 फुट नोट किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाह नहर बैराज से आज 33036 क्यूसेक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जा रहा जो पहले से 5 हजार क्यूसेक अधिक है और 11500 क्यूसेक पानी मुकेरियां हाइडल नहर में छोड़ा गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here